इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का इस्तीफ़ा मंज़ूर

चंडीगढ़,
13 जून, 2019

लोकसभा चुनाव में हार के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पेरोल खत्म होने पर जेल लोटने से मंजूर कर लिया है।

अशोक अरोड़ा के इस्तीफे के बाद अब इनेलो के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाए तेज हो गई है। हांलाकि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जेल वापिस लोटने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए संगठन के गठन की सारी प्रक्रिया पुरी हो चुकी है जल्द ही नई कार्यकारीणी का ऐलान किया जाएगा।

चर्चाएं हैं कि अरोड़ा भाजपा का दामन थाम सकते हैं और किसी पंजाबी बाहुल्य इलाके से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के हक़दार हो सकते हैं।

Leave a Comment