हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कल, 247 मतदान केन्द्र क्रिटिकल, 2734 अतिसंवेदनशील



चंडीगढ़,
11 मई, 2019


केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की 95 कम्पनियां तैनात 


हरियाणा पुलिस, एसपीओ व होम गार्ड के 58863 जवान भी चुनाव डयूटी पर


537 उड़न दस्ते, 29 आब्जर्वर के साथ 9227 माईक्रो आब्जर्वर

हरियाणा में रविवार 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान के लिए कुल 19425 मतदान केन्द्रों में से 2463 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील, 2734 अतिसंवेदनशील तथा 247 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।

आज यह जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि चुनाव डयूटी में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की 95 कम्पनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस, एसपीओ व होम गार्ड के 58863 जवान भी चुनाव डयूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक का यह सबसे बड़ा चुनावी इंतजाम हैं जिसमें व्यापक स्तर पर कार्यबल व मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव हेतु पहली बार आयोग ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए जहां तक सम्भव हुआ, सारे पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां तक कि आकस्मिक हवाई प्रबन्ध के लिए हैलीकाॅप्टर को तैयार (स्टेंडबाई) रखा गया है।

इसके अलावा कुल 82774 कर्मचारी व अधिकारियों को मतदान डयूटी के लिए पीठासीन अधिकारी लगाया गया है। चुनाव में कुल 60760 वाहन चुनावी डयूटी पर रहेंगें। इसके अलावा 537 उड़न दस्ते, 29 आब्जर्वर के साथ 9227 माईक्रो आब्जर्वर अलग अलग मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगें। इसके अलावा 10634 सैक्टर आफिसर, 82794 पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया की मोनिटरिंग करेंगे जबकि 900 जोनल मैजिस्ट्रेट कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्ड में कमान सम्भालेंगें।

उन्होंने बताया कि 10737 कर्मचारियों को रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारियों को आब्जर्वर की सहायता के लिए विशेष रूप से तैनात किया गया है।

राज्य में कुल 19442 मतदान केंद्र बनाए गएहैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 5511 और ग्रामीण क्षेत्र में 13931 मतदान केंद्र हैं। 19425 रेगुलर और 17 सहायक मतदान केंद्र हैं। 1020 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। मतदान प्रात 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन्द्र जीत ने बताया कि 23 अप्रैल 2019 कोप्रकाशित संशोधित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश मेंकुल 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर और 104534 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बतायाकि 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष मतदाता, 83 लाख40 हजार 173 महिला मतदाता और 207 ट्रांसजेडरमतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए हरियाणा में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 11महिला उम्मीदवार हैं। अधिकतम 29 उम्मीदवार सोनीपत में और सबसे कम 16 उम्मीदवार करनाल मेंहैं।

Leave a Comment