मैं हूँ हरियाणा का चौकीदार, भाजपा जीतेगी दस की दस सीटें: मुख्यमंत्री खट्टर

चंडीगढ़,
01 अप्रैल, 2019

स्वंय को हरियाणा के चौकीदार के रूप में प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बार दावा किया है कि अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीट जीतेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी तंत्र में पारदर्शिता को मुख्य हथियार बनाने वाले मुख्यमंत्री खट्टर ने आज कैथल में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, “मैं प्रदेश का चौकीदार हूँ। देश और प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा प्रदेश की दस की दस सीट जीतेगी।”

प्रदेश में पूर्व की सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के राज में नौकरियां बिकती थी जबकि मौजूदा सरकार ने रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया है और नौकरियों को मैरिट के आधार पर दिया है।

आगामी चुनावों में कांग्रेस के सफाये का दावा करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गरीबी हटाने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस बताए 72 हजार रुपये देने का पैमाना क्या है। कांग्रेस गरीबों की इतनी हिमायती है तो 70 साल में गरीबी दूर क्यों नहीं की।

Leave a Comment