वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु बने पंजाब, चंडीगढ़ के चुनाव प्रभारी

चंडीगढ़,
26 दिसंबर, 2018

आगामी 2019 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्त की है।

इन्ही नियुक्तियों के तहत हरियाणा के वित्तमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु को पंजाब व चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

इसके लिए कैप्टन अभिमन्यु ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और पंजाब से अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने के लिए पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन रात मेहनत करेंगे।

पार्टी संगठन द्वारा अहम जिम्मेवारी दिए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी अधिक से अधिक सीटें और चंडीगढ की सीट दोबारा जीते इसके लिए जी जान से मेहनत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने गत साढे चार वर्ष के केंद्र सरकार के सुशासन को देखा है और देश में बदलाव महसूस किया है।

Leave a Comment