अमित आर्य को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्रालय में हुई नियुक्ति

चंडीगढ़,

14 नवंबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया एडवाइजर अमित आर्य को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

केंद्र सरकार ने उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है।

मौजूदा नियुक्ति के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से अमित आर्य पंजाब, हरियाणा ,हिमाचल ,चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

देश के कईं जाने-माने चैनलों में सफल एंव वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर मुकाम हांसिल कर चुके, अमित आर्य हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया एडवाइजर के पद पर कईं वर्षों तक सफल कार्यकाल पूरा कर चुके हैं

 

 

 

 

Leave a Comment