हरियाणा में उमा भारती, संबित पत्रा, कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री खट्टर करेंगे विजय संकल्प सभा

चंडीगढ़,
23 मार्च, 2019

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में विजय संकल्प सभा करेगी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री सन्दीप जोशी ने बताया कि 24 मार्च व 26 मार्च को सभा के कार्यक्रम हो गए हैं जिसके तहत 24 मार्च को फरीदाबाद के पृथला विधानसभा में लोकसभा प्रदेश समिति प्रभारी कलराज मिश्र सभा करेंगे।

जबकि 26 मार्च को रोहतक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सभा करेंगे, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री उमा भारती सभा करेंगी व करनाल लोकसभा क्षेत्र की जुंडला विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर लाल विजय संकल्प सभा करेंगे। 

Leave a Comment