महिला सुरक्षा हेतु लांच आपातकालीन ऐप ’दुर्गा शक्ति’ अब आईफोन पर भी उपलब्ध

पंचकूला,
2 नवंबर, 2018 
  
महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस द्वाराशुरू की गई ’दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईओएस ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है और आईफोन उपयोगकर्ताओं द्वारा इसे ऐप स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई गई थी। 
पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, के के मिश्रा ने आज बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस ऐप को लॉन्च किया गया है। राज्य पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से गूगल प्ले-स्टोर के साथ-साथ ऐप स्टोर के माध्यम से इसे अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने को आग्रह किया और कहा कि यह सुविधा अब ऐप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी उपलब्ध करवा दी गई है। दुर्गा शक्ति ऐप एक सरल और आसानी से संचालित होने वाली आपातकालीन ऐप है, जिसे स्मार्ट फोन यूजर्स बिना किसी खर्चे के डाउनलोड कर सकते है। ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी महिला या लड़की जो परेशानी में है, ऐप पर दिखाई देने वाले लाल बटन दबाकर अपनी सूचना और घटना स्थल का जीपीएस स्थान व्हाट्सएप के माध्यम से अपने जिला महिला हेल्पलाइन को पहुचा सकती है।

Leave a Comment