चंडीगढ़,
21 जनवरी, 2019
काफी समय लंबित पड़ी करजाई किसान व मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) आगामी 6 फरवरी को हिसार के बरवाला में कर्ज मुक्ति किसान महापंचायत करने जा रही है।
बीकेयू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया की सम्पूर्ण कर्जमुक्ति की मांग कम से कम चार दशक पुरानी है, हालाँकि समय-समय पर तत्कालीन सरकारों ने कुछ छोटी-छोटी रहतें दी पर सम्पूर्ण राहत के अभाव में किसान पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त नहीं हो पाया।
मान ने कहा कि चुनावी वर्ष में कर्ज मुक्ति किसान महापंचायत असरदार रहेगी। इसके उपरांत सरकार को किसानों की नाराजगी को दूर करना होगा, अन्यथा सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मुहीम छेड़ी जाएगी।
करनाल में कार्यकर्ताओं को प्रचार की कमान संभालते हुए मान ने कहा कि महापंचायत में पहुंचने का गांव-गांव जाकर किसानों जोरदार तरीके से प्रेरित किया जाए, ताकि महापंचायत की सफलता होंने पर किसानों की अनदेखी कर सो रही सरकार को नींद से जगाया जा सके।
मान ने कहा कि महापंचायत में प्रदेश स्तर के किसान नेता एकत्रित होकर किसानों की लंबित पड़ी मांगो को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस महापंचायत के प्रचार के लिए प्रदेशभर में किसान पंचायतों का आयोजन करके किसान मजदूरों को न्योता दिया जा रहा है।