सम्राट मिहिर भोज पर ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए सरकार की कमेटी गठित

चंडीगढ़

20 अक्टूबर
चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज के बारे में ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए
हरियाणा सरकार ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।
इस आशय का आदेश शुक्रवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जारी किया।
आदेश में कहा गया है कि मंडलायुक्त, करनाल कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि पुलिस महानिरीक्षक, करनाल रेंज, करनाल इसके उपाध्यक्ष होंगे और उपायुक्त, कैथल इसके सदस्य सचिव होंगे। पुलिस अधीक्षक, कैथल, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के इतिहास के दो प्रोफेसर नामतः राजीव लोचन और प्रियतोष शर्मा और दोनों पक्षों के दो वकील ‘गुर्जर’ और ‘राजपूत’, दोनों समुदायों के प्रतिनिधि के रूप में इसके सदस्य होंगे।
समिति इस आदेश के जारी होने की तिथि से चार सप्ताह की अवधि के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Leave a Comment