पाँच नगर निगमों में चुनावों की कल जारी होगी अधिसूचना



चंडीगढ़,
21 नवंबर, 2018

हरियाणा के पाँच नगर निगमों हिसार, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में चुनावों की अधिसूचना कल होगी जारीl

जानकारी के मुताबिक राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देंगेl प्रेस कॉन्फ्रेंस कल साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में होगीl

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पहली बार नगर निगम के मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव होगाl

Leave a Comment