चंडीगढ़,
29 मार्च, 2019
माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो और यूरोप में माउंट एल्ब्रस को फतह करने के बाद हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात पर्वतारोही ममता सौदा ममता ने एक और कीर्तिमान अपने नाम करते हुए ओशिनिया की सबसे ऊँची चोटी कारस्टेंसज पिरामिड पर तिरंगा फहराया है।
सौदा का यह अभियान 22 मार्च को सम्पन्न हुआ। माउंट कारस्टेंसज पर फतह को एक शानदार उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि अब उनका उद्देश्य शेष महाद्वीपों में सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है।
दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कारस्टेंसज पिरामिड, इंडोनेशिया के बेहद दुर्गम और बीहड़ पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में 4,884 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। शिखर को हिमालय और एंडीज के बीच उच्चतम बिंदु के रूप में भी जाना जाता है, जिसे दुनिया में ‘आईलैंड पीक‘ के रूप में जाना जाता है।
इससे पहले, सौदा ने 2010 में माउंट एवरेस्ट, 2012 में माउंट एल्ब्रस व 2013 में किलिमंजारो पर फतह कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया था।
उन्होंने कहा कि मैंने एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है और अब उनका लक्ष्य दुनिया के सात शिखर पर चढ़ना है।
उन्होंने पर्वतारोहण अभियान में सहयोग देने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ राज्य सरकार को भी धन्यवाद किया।