चंडीगढ़,
16 जुलाई, 2019
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 2 अगस्त को बुलाया जाएगा।
यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने विधायी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री खट्टर तथा बजट से सम्बंधित अनुपूरक मांगों के लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को अधिकृत किया गया है।
यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीओम प्रकाश धनखड़ ने मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद पत्रकारों को दी।