चंडीगढ़,
24 मार्च, 2019
आगामी लोकसभा चुनवों के फेज l और ll के तहत उत्तर प्रदेश (यूपी) में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
कांग्रेस की इस सूची में 40 नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के अलावा सोनिया गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं जबकि हरियाणा से स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर व अवतार सिंह भड़ाना शामिल हैं।
इनके अलावा पड़ोसी राज्यों से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं।