चंडीगढ़,
02 मार्च, 2021
हरियाणा में युवाओं के खुशखबरी, अब प्रदेश में स्थानीय युवाओं को निजी उद्योगों को 75 फीसदी आरक्षण का रस्ता साफ.
हरियाणा सरकार के एक्ट को राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा सरकार ने जारी की गजट नॉटीफिकेशन.
अब प्रदेश की हर कंपनी, सोसाइटी, ट्रस्ट आदि व्यवसाय में हरियाणवी युवाओं का अधिकार होगा। इसको लेकर जल्द ही कानून से संबंधित नियमों का ढांचा भी तैयार कर लिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे प्रदेश की सभी प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवा होंगे।