लोकसभा चुनाव: दूरदर्शन, आकाशवाणी पर प्रचार-प्रसार के लिए ड्रा ऑफ लोट्स में इनेलो को सर्वाधिक समय

चंडीगढ़, 
09 अप्रैल, 2019

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रचार-प्रसार के लिए आज प्रदेश की चार पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों नामत: इनेलो, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी को ड्रा ऑफ लोट्स के माध्यम से समय व तिथियों का आवंटन किया गया। 

इसमें दूरदर्शन व आकाशवाणी पर इनेलो को क्रमश: 50 व 40 मिनट जबकि भाजपा को 10-10 मिनट तथा बसपा व कांग्रेस को 5-5 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस ने दूरदर्शन पर समय लेने के लिए आवेदन नहीं किया था। 

उक्त कार्यक्रम आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन की उपस्थिति में यहां हरियाणा निवास में आयोजित किया गया

रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की भाजपा, बसपा व आईएनएलडी सहित तीनों पार्टियों को दूरदर्शन पर 1 से 3 मई 2019 तक 4 से 4.30 बजे तक 10-10 मिनट के तीन स्लॉट प्रदान किए गए हैं। 1 मई को भाजपा को सायं 4.10 से 4.20 बजे तक, आईएनएलडी पार्टी को 4.00 से 4.10 तथा 4.20 से 4.30 बजे का समय प्रदान किया गया है। इसी प्रकार 2 मई को आईएनएलडी को 4.00 से 4.10 बजे तथा 4.10 से 4.20 बजे तक व बीएसपी को 4.20 से 4.30 बजे तक का समय प्रसारण हेतू तय किया गया है। उन्होंने बताया कि 3 मई को 4.00 से 4.10 बजे तक का समय आईएनएलडी को प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि आकाशवाणी, रोहतक पर 6 से 7 मई को दोपहर 1.20 से 2.00 बजे तक का समय निश्चित किया गया है। इसमें 6 मई को आईएनएलडी का प्रसारण समय दोपहर 1.20 से 1.30 बजे व 1.50 से 2.00 बजे तक, बीएसपी का दोपहर 1.30 से 1.40 बजे तथा बीजेपी का प्रसारण समय 1.40 से 1.50 बजे, तक रहेगा। इसी प्रकार 7 मई को आईएनएलडी का प्रसारण समय 1.20 से 1.30  बजे व 1.30 से 1.40 बजे तक रहेगा। इसी दिन कांग्रेस को 1.40 से 1.50 बजे तक प्रसारण हेतू समय निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment