इनेलो छेड़ेगी ‘चलो गांव की ओर’ अभियान, चरणजीत सिंह बने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष





चंडीगढ़, 
31 मार्च, 2019

राजनीतिक उतार-चढाव से गुजर रही प्रदेश की विपक्षी पार्टी इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो), आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आमजन से संपर्क साधने के मकसद से ‘चलो गांव की ओर’ अभियान चलाएगी।

यह अभियान पहली अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य व पदाधिकारी, जिला-हलका व शहरी प्रधान और सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजकों सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और गांव-गांव जाकर जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

इसके अलावा पार्टी नेताओं ने बताया कि 6 अप्रैल को जननायक देवीलाल की पुण्यतिथि प्रत्येक जिला व हलका स्तर एवं राजघाट दिल्ली में संघर्ष-स्थल समाधि पर हर वर्ष की तरह सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी संगठन में अहम नियुक्तियां करते हुए इनेलो ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद चरणजीत सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी व रमेश दलाल को राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व विधायक सरोज मोर को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में सुनैना चौटाला को प्रधान महासचिव कि पद पर नियुक्त किया गया है। 

Leave a Comment