जननायक जनता पार्टी ने की कईं अहम नियुक्तियाँ, युवा इकाई के 12 जिलाध्यक्ष भी घोषित

चंडीगढ़, 
30 दिसंबर, 2018

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश में संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के पांच जिलों के प्रधानों की नियुक्ति की है। इसके अलावा पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव की भी नियुक्ति की है। कोर कमेटी ने प्रदेश के कुछ जिलों में जेजेपी के शहरी व ग्रामीण प्रधान जिला प्रधान भी बनाए हैं।

वरिष्ठ नेता व हिसार के इनेलो के जिला के दो बार जिला प्रधान रहे राजेंद्र लितानी को पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता पदम सिंह दहिया सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान होंगे।

पंचकूला ग्रामीण का जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा को बनाया गया है जबकि ओपी सिहाग को पार्टी ने पंचकूला का शहरी अध्यक्ष बनाया है।

रणदीप सिंह कौल को कैथल का व वरिष्ठ नेता तुहीराम भारद्वाज को पलवल जिले का शहरी प्रधान बनाया गया है जबकि सुरेंद्र सिंह सोरोत को कोर कमेटी ने पलवल जिले के ग्रामीण प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी है।

सुरेश काला को पानीपत जिले का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा, सुमित राणा को पार्टी की युवा इकाई का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी अमनदीप चावला को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है।

पार्टी ने राज्य के 12 जिलों के युवा अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें सिरसा जिले की जिम्मेदारी अजब सिंह ओला को, फतेहाबाद की जिम्मेदारी अजय सिंधु को और जींद का अध्यक्ष पद काला नंबरदार को सौंपा गया है। युवा जेजेपी में विक्रम हरतान यमुनानगर से, सोनू सरपंच पंचकूला से, अमरिंदर अंबाला से और हरदीप सरपंच पानीपत जिले के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपेंद्र काद्यान झज्जर जिले के, भीम सिंह करनाल के, हितेश देसवाल नूंह जिले के, रवि दहिया सोनीपत के और विजय भुरथला रेवाड़ी जिले के युवा जजपा अध्यक्ष होंगे।

Leave a Comment