इनेलो ने घोषित किया नया छात्र संगठन, अर्जुन चौटाला को बनाया राष्ट्रीय प्रभारी



चंडीगढ़, 
13 फरवरी, 2019

इण्डियन नैशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने नवगठित छात्र संगठन का ऐलान कर दिया है।

पार्टी का नया छात्र संगठन इनेलो छात्र संगठन (आईएसओ) के नाम से जाना जाएगा।

रामबीर सिंह बडाला को आईएसओ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि अर्जुन चौटाला को छात्रसंघ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है।

तिहार जेल से पैरोल पर बहार आये हुए पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की मौजूदगी में आज नवगठित आईएसओ के बैनर और लोगो का अनावरण किया गया।

पार्टी की युवा शाखा को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जब भी राज्य में अगला चुनाव होगा, वे पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच होंगे, बहुत जल्द ही उनके जेल की सजा भी पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि चौटाला ने पार्टी के छात्र संगठन इनसो को उस समय भंग कर दिया था जब उन्होंने अपने पोतों दुष्यंत और दिग्विजय को अनुसाशनहीनता का हवाला देते हुए पार्टी से निकाल दिया था।

मतभेदों के चलते चौटाला परिवार दो फाड़ है और दुष्यंत व दिग्विजय ने अलग जननायक जनता पार्टी बना ली है।

Leave a Comment