इनेलो ने किया ‘सोशल मीडिया सेल’ का गठन

चंडीगढ़, 
03 अप्रैल, 2019
राजनैतिक जनजीवन में सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने ‘सोशल मीडिया सेल’ का गठन किया है। 
जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रवक्ता डॉ सतबीर सिंह सैनी (राष्ट्रीय संयोजक) और गृह विभाग के विशेष सचिव रह चुके रिटायर्ड आईएएस आरएस खरब (राष्ट्रीय प्रभारी), वहीं रविन्द्र ढुल (प्रदेश संयोजक), एडवोकेट सुखवंत सिंह (प्रदेश संयोजक), संदीप मूंड (प्रदेश प्रभारी) और विशेष फोगाट (प्रभारी मॉनिटरिंग कमेटी) के रूप में अपनी अहम् भूमिका निभाते हुए इस सैल की देखरेख करेंगे। 
पार्टी आलाकमान के अनुसार इनेलो इस सैल के जरिए पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी।
इनेलो ने कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है जिसमें दलबीर सिंह को इस प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और मान सिंह को वरिष्ठ-उप-प्रधान नियुक्त किया है।

Leave a Comment