विशिष्ट सेवाओं के लिए हरियाणा के 13 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

चंडीगढ़, 
25 जनवरी, 2019

हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में तैनान निरीक्षक गुरमीत सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा और 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह, निरीक्षक, करनाल, कर्ण सिंह, निरीक्षक, फरीदाबाद नरेन्द्र कुमार, पुलिस मुख्यालय पंचकूला में तैनात निरीक्षक दीपक सिंह, उप-निरीक्षक, कैथल सत्यवान, सहायक उप-निरीक्षक मधुबन वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप-निरीक्षक, अम्बाला रविंद्र कुमार, एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला सतपाल, एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, अम्बाला रमेश चंद, महिला सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला, सुशीला कौशिक, महिला एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, चंडीगढ़, रणवीर कौर, महिला एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला, अनुराधा शामिल हैं।

विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेषक (डीजीपी) बीएस सन्धू ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जो समस्त राज्य पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य जवानों का भी मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

Leave a Comment