चंडीगढ़,
18 जुलाई, 2019
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संगठन पर्व सदस्यता अभियान प्रदेशभर में जोर शोर से चला हुआ है। लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत में से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया है।
भाजपा के प्रदेश्याध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 20, 21 और 22 जुलाई को प्रदेश के सभी 20 हजार बूथों पर तीन दिवस का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इन तीन दिनों में सभी जिलो के जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख और सभी विस्तारक कार्यकर्त्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का मंडल स्तर तक का प्रत्येक कार्यकर्त्ता सदस्यता अभियान में जुटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य के नाते पार्टी से जोड़े बल्कि प्रत्येक कार्यकर्त्ता कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़े।