केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने सीएनजी सिटी बसों को दिखाई हरी झंडी

चण्डीगढ, 

27 फरवरी, 2021 

 
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज फरीदाबाद शहर के लिए चलने वाली सीएनजी सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर दिखाकर रवाना किया।
ये सीएनजी की 10 बसें फरीदाबाद शहर में बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी मेट्रो व रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग रूटों पर चलेंगी।
 

गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लिए यह सिटी बस सेवा प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण बचाओ और लोगों के धन व समय के बचाने में कारगर सिद्ध होगी।

 

उन्होंने कहा कि लोग घर से जाने के लिए यातायात के अन्य वाहनों प्रयोग करते थे। अब सिटी बस सेवा शुरू होने से लोगों के धन व समय की बचत होगी ओर साथ ही पर्यावरण क्षेत्र में भी सुधार होगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र के विकास के साथ आमजन के संर्वागींण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। 

Leave a Comment