महिला सुरक्षा, सामाजिक भाईचारे हेतु गुरुग्राम में महायज्ञ का आयोजन

चंडीगढ़, 
13 जनवरी

महिलाओं की सुरक्षा और समाज में भाईचारे की मंगलकामना के लिए अनूठी पहल के तहत रविवार को गुरुग्राम के गौशाला मैदान में 1008 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।

महायज्ञ में 4000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और वातावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महायज्ञ के आयोजन में 500 किलोग्राम देसी घी व 5000 किलोग्राम हवन सामग्री का प्रयोग किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने महायज्ञ में आहुति डाली।

Leave a Comment