हरियाणा में भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान

चंडीगढ़, 
13 जून, 2019

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस – 6 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी.

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सदस्यता अभियान 31 जनवरी तक चलेगा और इस बार पिछली बार से 20 प्रतिशत ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

बराला ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान को सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि सबसे पहले बूथ समिति का चुनाव, फिर मंडल समिति का चुनाव, फिर जिला समिति, फिर प्रदेश समिति, और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का चुनाव होगा.

Leave a Comment